news-details

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का इण्टर परिणाम शानदार रहा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। सी.बी.एस.ई. द्वारा बुधवार को को घोषित कक्षा इण्टर के परीक्षा परिणाम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय की छात्रा रश्मि यादव ने मानविकी वर्ग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं अनामिका कुशवाहा ने विज्ञान वर्ग में 90 प्रतिशत, आध्या ने विज्ञान वर्ग में 87 प्रतिशत, राशि मिश्रा ने वाणिज्य वर्ग में 85 प्रतिशत तथा प्रियासा निगम ने वाणिज्य वर्ग में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सराहनीय सफलता अर्जित की।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा, डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा एवं प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सुंदर परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता, निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचने का मार्ग बनाते हैं।