news-details

बाढ़ तैयारियों की समीक्षा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ पैलानी/बांदा। संभावित बाढ़ को देखते हुए तहसील पैलानी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व, स्वास्थ्य, सिंचाई, पशुपालन, विद्युत, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एडीएम ने गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और विशेष देखभाल वाले लोगों को चिन्हित कर जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। लेखपालों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर नावों की उपलब्धता का विवरण जुटाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने पशुओं के लिए दवाइयों और चारे की व्यवस्था, जलमग्न क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा, विद्यालय भवनों की जांच तथा राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने, नाविकों और गोताखोरों की सूची तैयार करने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया गया। इस दौरान तहसीलदार राधेश्याम सिंह, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश, कृतिका अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।