news-details

बांदा में केन नदी में दर्दनाक हादसा, 48 घंटे में तीन लोगों की डूबने से मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  बांदा में केन नदी में पिछले 48 घंटों के भीतर डूबने की अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे, तभी यह हादसे हुए। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पहली घटना बृहस्पतिवार शाम की है, जब महोबा जिले के 29 वर्षीय सुरेंद्र अहिरवार अपने साथियों के साथ केन नदी में नहाने गए थे। नहाते समय उनका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों तलाश की, लेकिन रात तक उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गोताखोरों की मदद से उनका शव बरामद किया गया। सुरेंद्र बांदा में पेंटिंग का काम करते थे।दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसमें हमीरपुर निवासी बबलू अनुरागी के 13 वर्षीय बेटे प्रिंस और उसके 14 वर्षीय दोस्त अनुज की जान चली गई। बताया गया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान प्रिंस का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गयाउसे बचाने के प्रयास में अनुज भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रिंस को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सर्च अभियान के दौरान अनुज का शव भी बरामद कर लिया गया।पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।