news-details

बुंदेलखंड को सीएम योगी का एक और बड़ा तोहफा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र में 74.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सिंहवाहिनी पम्प नहर परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल शक्ति विभाग परियोजना को निर्धारित समय-सीमा नवंबर 2026 से पहले पूरा करने की तैयारी में जुटा है।50 क्यूसेक क्षमता वाली इस परियोजना के शुरू होने से कमासिन और आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। इससे खेती की लागत घटेगी, फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।परियोजना का निर्माण दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था। स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर शुरू होने से क्षेत्र में सिंचाई की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और खेती को नया संबल मिलेगा।