news-details

बुंदेलखंड इंसाफ सेना भूख हड़ताल को सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया समाप्त

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जल, जंगल, पहाड़, केन नदी संरक्षण और अवैध खनन के विरोध में बुंदेलखंड इंसाफ सेना की तीन दिवसीय भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में बढ़ते अवैध खनन, वनों की कटाई, वायु प्रदूषण और जल स्रोतों पर बढ़ते संकट को गंभीर बताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित खनन से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका असर कृषि, जल स्रोतों और आम जनजीवन पर पड़ रहा है।आंदोलनकारियों ने केन नदी, तालाबों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, अवैध कब्जों को हटाने तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने मांगों पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों का समर्थन मिला। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने कहा कि भूख हड़ताल भले समाप्त हो गई हो, लेकिन पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।