
PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बबेरू तहसील के ग्राम चरकाखादार के खंड संख्या-10 में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खुलासा किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर करीब 10,371 घन मीटर बालू का अवैध खनन किया गया था। इस गंभीर अनियमितता के चलते मेसर्स इमारा इंटरप्राइजेज पर 1,18,22,940 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।यह कार्रवाई कंपनी के प्रोप्राइटर इमरान अहमद मलिक के खिलाफ की गई है, जिन पर अवैध खनन और बिना अनुमति के बालू व मोरम के परिवहन का आरोप है। प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर चल रहे अवैध खनन कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां की जाएंगी।