news-details

बिसण्डा में सड़क दुर्घटना के दिवंगतों के परिजनों से मिले कांग्रेसी

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ बिसंडा क्षेत्र का दौरा कर हाल ही में ओवरलोड बालू से भरे ट्रक की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 मई को बिसंडा क्षेत्र में एक ही दिन में दो स्थानों पर हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई थी। पहले एक सेवानिवृत्त शिक्षक को ट्रक ने कुचल दिया, इसके बाद एक ई-रिक्शा को टक्कर मारने से छह अन्य लोगों की जान चली गई।कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ओवरलोड बालू वाहनों का संचालन लगातार जारी है, जिससे सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।प्रतिनिधिमंडल में बी. लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा और रामनिहोर मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।