news-details

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। तहसील परिसर में दिनभर चुनावी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।जानकारी के अनुसार अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान कराया जाएगा, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका है। सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं।16 मई को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है।