news-details

बिना भोजन के कैसे हो बरातियों का स्वागत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda
शादी-ब्याह के मौसम में रसोई गैस संकट ने परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राम अछरौड़ के ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 घासीराम निषाद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि जिन घरों में शादियां तय हैं, वहां भोजन व्यवस्था के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बुकिंग के बाद पहले 20 दिन में मिलने वाला सिलेंडर अब 25 दिन या उससे अधिक समय में पहुंच रहा है। वहीं कालाबाजारी में सिलेंडर 2500 से 3000 रुपये तक बेचा जा रहा है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। निषाद ने मांग की कि शादी वाले परिवारों को गैस कॉपी और शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि समारोह प्रभावित न हों।