news-details

बाइक-ई रिक्शा टक्कर में दो घायल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव के पास बाइक व ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल एक जिला अस्पताल रिफर किया गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव के पास सोमवार की दोपहर ई रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक में सवार बाबूलाल पुत्र श्री कृष्ण उम्र 70 वर्ष, निवासी भांटी थाना बबेरू व सुनील कुमार पुत्र ब्रम्हदीन मौर्या उम्र 28 वर्ष से निवासियों सतन्याव थाना बबेरू के दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्ध बाबूलाल के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही सुनील कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया गया।