news-details

अयोध्या में बीएमपी का अनोखा प्रदर्शन, कार को पैदल ठेलकर जताया विरोध

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) ने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए एक कार को पैदल धकेलते हुए तहसील तक पहुंचाया, जिससे मौके पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगे घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर, स्मार्ट मीटर योजना और भारी बिजली बिलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएमपी नेताओं का कहना था कि इन नीतियों से आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामधारी दिनकर ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल निरस्त किया जाए और गैस व ईंधन की कीमतों में राहत दी जाए। पार्टी ने घरेलू गैस सिलेंडर 400 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 700 रुपये तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमशः 90 और 80 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग रखी।बीएमपी नेताओं ने कहा कि उनका यह आंदोलन देश के 625 जिलों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और आगे इसे व्यापक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।