news-details

अदिति यादव पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा/बबेरू। सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय यादव महासभा ने गुरुवार को बबेरू सीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। महासभा ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।