
Pardarshi Vikas News Banda
नगर क्षेत्र में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराई गईं। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में यह कार्रवाई महेश्वरी देवी चौराहा से चौक बाजार तक की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, अस्थायी दुकानें, टीनशेड और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और फेरीवालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अपना सामान तुरंत समेट लिया, जबकि कुछ जगहों पर प्रशासन को सख्ती भी करनी पड़ी। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ रही थी, जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान में पुलिस व नगर पालिका की टीम मौजूद रही।