
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
मुक्तिधाम रिंग रोड स्थित नए पुल पर मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पुल पर जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और फिसलन का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया है। लगातार पानी बहने से आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने के साथ पुल की संरचना को भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने बताया कि सूचना के बावजूद संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और जल निगम से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।