news-details

अपनी माँ की हत्या करने वाले पुत्र को किया गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाजनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मामूली विवाद में अपनी माँ की हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गुरेह के रहने वाले पप्पू उर्फ राधाचरन पुत्र मुनुवा ने कल सायंकाल मामूली विवाद में अपनी माँ को पक्के रास्ते पर उठाकर पटक दिया और सिर में गम्भीर चोटें आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई । प्रकरण में मृतका के बेटे की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे आज नियमानुसार न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पप्पू उर्फ राधाचरन पुत्र मुनुवा निवासी गुरेह थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा है।