news-details

अनूप जलोटा संग भजन एलबम रिलीज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बांदा की बेटी शिवांगी मिश्रा ने भजन गायन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में उनका भजन एलबम "आन मिलो घनश्याम" रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ सह-गायिका के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।शहर के स्वराज कॉलोनी निवासी शासकीय अधिवक्ता देवदत्त मिश्र और भाजपा नेत्री अभिलाषा मिश्रा की पुत्री शिवांगी ने संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अनूप जलोटा के मार्गदर्शन में भजन गायन के गुर सीखे। उनकी मेहनत और प्रतिभा के चलते प्रतिष्ठित T-Series ने उनका एलबम रिलीज किया है।भजन एलबम के रिलीज होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने शिवांगी को शुभकामनाएं देते हुए इसे बांदा के लिए गौरव का क्षण बताया है। शिवांगी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।