news-details

7 को जनसुनवाई करेंगी राज्य महिला आयोग सदस्य

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल 07 मई, 2026 दिन गुरूवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11ः00 बजे महिलाओं की जागरूकता चैपाल एवं महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं की जनसुनवाई सर्किट हाउस सभागार बाॅदा में करेंगी। महिला जनसुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज व अन्य महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया जायेगा। महिला जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों के साथ महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।