news-details

50 दिन में सुंदर नगर बनेगा बांदाःईओ

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda
 बांदा नगर को साफ स्वच्छ रखने के लिये नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने खुद कमान संभालते हुये नगर की सड़कों को 50 दिन के अंदर स्वच्छ करके जनपद का नाम स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में स्थान पाने के लिये मुहिम तेज कर दी गयी है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द्र ने स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में स्थान पाने के लिये बांदा नगर की सड़कों को पूरी तरह से साफ सुथरा करने के इरादे से खुद सड़कों पर उतर पड़े है। ईओ श्रीचन्द्र ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के चलते 50 दिन के अदंर बांदा नगर की सड़कों को कचरा मुक्त किया जाये और सुंदर नगर बनाये जाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने भी नगर वासियों से अपील करते हुये कहा कि नगर पालिका के इस अभियान में अपना सहयोग देकर अपने नगर को साफ सुथरा बनाने में हमारा सहयोग करें। ईओ ने कहा कि रोड़ों पर कूड़ा डालने वाले लोगों पर जुर्माने आदि की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा को एकत्र करने का काम करती है। नगर वासियों को नगर पालिका का सहयोग करें और सुबह  के समय कचरा उठाने के लिये आने वाली गाड़ी में कचरा डालकर नगर को साफ सुथरा रखने में हमारी मदद करें। उन्होंने आगे कहा कि नगर पटरियों में अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है, जिसको भी हटवाया जायेगा। आज सिविल लाइन, डीएम कालोनी, स्वराज कालोनी में नगर पालिका का सफाई अभियान चला।पारदर्शी विकास न्यूज़