news-details

5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसान आज खाद, बीज, सिंचाई, बिजली और आवारा पशुओं जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि विरासत और बंटवारे के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। किसानों ने डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, नकली बीज, कीटनाशक और मिलावटी उर्वरक बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही खराब बीज से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, फसल बीमा का भुगतान शीघ्र कराने और सिंचाई के लिए नहरों व ट्यूबवेलों की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।