
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर और हेड हेल्ड हाई संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट गारंटी कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र और ड्रेस वितरित कर सम्मानित किया गया।समापन समारोह में प्रतिभागियों को पैंट, शर्ट, जूते, टाई और कोर्स प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। अपने बच्चों को प्रमाण पत्र प्राप्त करते देख अभिभावकों ने खुशी जताई और संस्था की पहल की सराहना की।संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आगे भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे।कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति रही। सफल प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।