news-details

36.04 करोड़ से अतर्रा-चैसड़-ओरन मार्ग का हो रहा कायाकल्प

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ योगी सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर ही है और उसी क्रम में सरकार ने बांदा जनपद को सड़कों की बड़ी सौगात दी है। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में सड़कों के चैड़ीकरण व नवीनीकरण का कई जगह कार्य चल रहा है। उसी क्रम में अतर्रा क्षेत्र के महत्वपूर्ण अतर्रा-चैसड़-ओरन मार्ग को गड्ढामुक्त और अत्याधुनिक बनाने के लिए 36.04 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से कायाकल्प का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड विकास रथ की बदौलत इस मार्ग पर अब तक 74 फीसदी निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर चैनेज 0.00 से लेकर 18.800 तक सड़क चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम बेहद तेजी से चल रहा है। अब तक स्वीकृत बजट में से 18.78 करोड़ रुपये के विकास कार्य धरातल पर पूरी तरह मुकम्मल हो चुके हैं और शासन द्वारा तय की गई समय सीमा 12 जुलाई 2026 तक इस परियोजना को शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे देखते हुए दिन-रात काम कराया जा रहा है।इस मार्ग के बन जाने से अतर्रा, चैसड़ और ओरन क्षेत्र के दर्जनों गांवों की जिला मुख्यालय और पड़ोसी जनपदों से कनेक्टिविटी बेहद मजबूत और सुगम हो जाएगी। जहां चमचमाती और चैड़ी सड़कों के कारण राहगीरों को न सिर्फ धूल और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी बल्कि वाहनों के ईंधन और समय की भी भारी बचत होगी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बेहतर सड़कों से कृषि उपजों को मंडियों तक ले जाना आसान होगा। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। सड़क की सुधरती सूरत को देखकर स्थानीय जनता और राहगीर योगी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से उपेक्षित पड़े इस मार्ग की सुध लेकर योगी सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। चमचमाती सड़कों से अब बांदा का सफर सुगम और सुरक्षित होने जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।