news-details

15 को बीएसए आफिस में धरना देंगे शिक्षक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा । आज उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बांदा में प्रोन्नति वेतनमान निर्धारण कराने हेतु विगत दो वर्षों से प्रयासरत रहते हुए जब शिक्षकों के सब्र का इम्तिहान अधिकारी ले रहे थे,तब संगठन द्वारा सभी जनपद स्तरीय प्रमुखों को सूचित करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर आंशिक धरनाध्प्रदर्शन एकदिवसीय कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारियों के यहां से प्रारंभ किया, गया,अब आगामी धरना प्रदर्शन 15 मई को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परिसर पर अपराह्न 02बजे से आयोजित किया जाएगा, आज धरना प्रदर्शन शांति पूर्ण जिले के समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर हुआ, बहुत बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति प्रशंसनीय रहीं । ब्लॉक बबेरू में स्थानीय ब्लॉक होने के कारण जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीकरण सैनी ब्लॉक अध्यक्ष विद्या भूषण सिंह एवं राजेश वर्मा, पुष्पराज सिंह, जय करण सिंह यादव, प्रमोद कुमार द्विवेदी सुभाष पटेल शशिकला दीक्षित बिसंडा ब्लाक में मनोज कुमार द्वारा दशरथ अशोक कुमार श्रीवास, महुआ ब्लॉक में डॉक्टर शिवदत्त त्रिपाठी, अध्यक्ष शीतल प्रसाद एवं राजा भैया सिंह, कमासिन ब्लाक में राकेश सिंह रामबाबू कमलेश कुमार कुशवाहा, नरैनी ब्लॉक में खालिद खान शत्रुघ्न वीर, बड़ोखर में बुधराज राजबहादुर, गंगा चरण, तिंदवारी में श्याम सिंह यादव राजकरणसिंह मंत्री, जसपुरा में किसी भी शिक्षक का प्रोन्नति वेतनमान शेष नहीं होने के कारण, खंड शिक्षा अधिकारी का पत्र निर्गत हुआ इसी प्रकार बबेरू ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा शिक्षकों का कार्य बहुत ही शीघ्र निष्पादित किया जा चुका है, अन्य सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अनुरोध है कि बहुत ही शीघ्र, प्रोन्नति वेतनमान एवं उनके अन्य कार्यो  को अंतिम रूप देने में सहयोग करें।