news-details

14 जून की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि 14 जून को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 4275 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, बिजली, सीसीटीवी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति और सघन जांच की जाएगी। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य प्रतिबंधित सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने पर रोक रहेगी।