
बसपा ने बनाई माहभर की रणनीति
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। यमुना रिसार्ट में बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में एक सप्ताह के अन्तर्गत सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन और एक महीने के भीतर बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता नवीनीकरण पूरा करने की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़ और बनारस मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व नेता विधानपरिषद दिनेश चन्द्रा ने की।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मूवमेंट के हित में प्रतिदिन पार्टी संगठन का काम करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब हमारे आदर्श हैं, बहुजन महापुरुषों के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के मानवतावादी मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए दोनों महापुरुषों ने एक भी दिन आराम नहीं किया।बहन मायावती जी ने भी अपना पूरा जीवन इस मानवतावादी मूवमेंट के लिए समर्पित कर दिया है।बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा कायम करके देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया और भारतीय संविधान के अनुरुप शासन व्यवस्था की स्थापना और सर्वसमाज के हित के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में कानून का राज कायम रहा।गरीबी और बेरोज़गारी की समस्याएं दूर हुईं और एक छोटी सी भी साम्प्रदायिक तनाव की घटना नहीं हुई।सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज से ऊब चुकी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती का शासन काल , यूपी की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है। उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के अच्छे दिन तभी आ सकते हैं जब बसपा की सरकार बनेगी और बहन मायावती जी पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।अध्यक्षीय भाषण में पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा ने कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर बसपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा जनता के बीच करने और सर्वसमाज के बीच संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारे लगाने से काम नहीं चलेगा,रोज जमीन पर काम करने की जरूरत है।जिस दिन उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बन जाएगी, सर्वसमाज के हितों के साथ कार्यकर्ताओं की भी सारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी।पूर्व एम एल सी ने कहा कि आयरन लेडी बहन मायावती के शासन की चर्चा आज भी पूरी दुनिया में हो रही है। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। निजीकरण के बहाने आरक्षण को खत्म करने और संविधान को कमजोर करके राजतंत्र जैसी स्थिति बनाने की कोशिश हो रही है। यदि बसपा के कार्यकर्ताओं ने ध्यान न दिया तो नई पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एम एल सी ने विधानसभा वार संगठन के कार्यों की समीक्षा की। सदस्यता नवीनीकरण और आर्थिक सहयोग रजिस्टर की प्रगति की जानकारी ली।बैठक का संचालन मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने किया।मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर और प्रदीप भारती ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद, अरविंद गौतम, गया शंकर कश्यप,अजय कुमार गौतम, राजेश कुमार गौतम, रमेश गौतम, छोटे लाल मौर्य, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम , दयाराम राजभर, राम नयन निर्दोष, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी, सुनील सावंत गौतम, सुरेश कमल, सुरेश कुमार गौतम, तुलसी प्रसाद मो मुस्लिम,राम गोपाल कोरी,के के आर्य, मेवालाल भास्कर, गुरु प्रसाद निषाद , राजेन्द्र भारती,रवि प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।