news-details

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस सतर्क

You can share this post!


अमेठी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र स्थित इसौली घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। एसपी ने वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।