
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों पर कार्रवाई तथा अन्य जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस मंगलवार को सद्बुद्धि यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी।सोमवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन) में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि सद्बुद्धि पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, गौरीगंज कोतवाली, जी.जी.आई.सी.स्कूल,चौक बाजार,डाकघर,फल मंडी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन तिराहा एवं हनुमान तिराहा होते हुए पुनः केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न होगी।बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि इस पदयात्रा में हजारों कांग्रेसजन एवं आमजन शामिल होकर सद्बुद्धि, पारदर्शिता तथा जनभावनाओं के सम्मान का संदेश देंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।