news-details

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विकासखंड भेंटुआ के टिकरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास पंडित अजय शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कंस के अत्याचार, पूतना वध और तृणावर्त राक्षस के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए।प्रयागराज से आए कथाव्यास ने कहा कि जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के भक्त रसखान के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति में जाति और ऊंच-नीच का कोई बंधन नहीं होता। निष्कपट प्रेम और समर्पण से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।कथा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। यजमान नरेंद्र बहादुर सिंह और किरन सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, दयाराम सिंह, राजमूर्ति सिंह, रमाकांत सिंह, तेज बहादुर सिंह, डॉ. अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।