news-details

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने बहादुरपुर, तिलोई स्थित श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जगदीशपुर और जामों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। डीएम ने बिजली, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था और भवन की स्थिति की जांच की। क्षतिग्रस्त खिड़कियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए, ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे।डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए अमेठी में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। जिले में कुल नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,099 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।