news-details

सम्बद्ध शिक्षक-कर्मचारियों को मूल विद्यालय भेजने के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में बीआरसी, सीआरसी व अन्य कार्यालयों में सम्बद्ध शिक्षकों और कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजने के लिए शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा के आदेश के अनुसार बिना शासन अनुमति किए गए सभी संबद्धीकरण तत्काल समाप्त होंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को निर्देश दिया है कि सभी सम्बद्ध शिक्षकों को कार्यमुक्त कर मूल विद्यालय भेजा जाए और अनुपालन प्रमाण पत्र ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। आदेश का पालन न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।