news-details

राजस्व निरीक्षक संघ ने आदेश वापस लेने की मांग की

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर।

लेखपालों के अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य राजस्व निरीक्षकों से कराए जाने की तैयारी का उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि उप जिलाधिकारी स्तर से अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों का कार्य राजस्व निरीक्षकों से कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। संघ के अनुसार 30 सितंबर की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में ऐसा कार्य न कराने का निर्णय लिया गया था। संघ ने जिलाधिकारी से संबंधित उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही निर्णय वापस न होने पर संगठनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।