
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित वर्ष 2026-27 की प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रावास अमेठी की टीम ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम की सफलता से जिला खेल कार्यालय, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।प्रतियोगिता में अमेठी के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेता टीम में मो. नवरेज, मयंक, मयूर, कृष्णा पाल, सचिन कुमार, प्रियांशुराज, रामू, रितिक कुमार, शिवांश श्रीवास्तव, आशीष कुमार, रोहन त्रिपाठी, सुशान्त, शिवा और आयुष्मान सिंह चौधरी शामिल रहे।टीम के मैनेजर एवं अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला खेल कार्यालय अमेठी के उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।