
राजेश अग्रहरि ने नौ अनाथ कन्याओं के विवाह के दी आर्थिक सहायता, प्रत्येक कन्या को दिए1.51लाख
अमेठी। रामलीला मैदान में रामलीला का भव्य आयोजन चल रहा है। सोमवार को नौवें दिन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भगवान राम की आरती के बाद उन्होंने उन नौ निराश्रित कन्याओं को सम्मानित किया, जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष और राम लीला समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की ओर से 1.51,लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।अपर्णा यादव ने राजेश अग्रहरि के जनसेवा, जरुरतमंदों की मदद और धर्मार्थ कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज सेवा और पुण्य के काम समाज के हर सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए। राजेश अग्रहरि ने अब तक 127गरीब और निराश्रित कन्याओं के विवाह में मदद की है,यह बड़ी बात है। अगले वर्ष मैं भी इसी रामलीला मैदान में पांच कन्याओं की आर्थिक सहायता करूंगी।कार्यक्रम में एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, पूर्व चेयरमैन चन्द्रमा देवी, चेयरमैन अंजू कसौंधन,फूल चंद्र कसौंधन, हरिकेश श्रीवास्तव, नितिन भालोठिया, रग्घू अग्रहरि, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।