
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर। बुधवार को 184 जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सोरांव स्थित खेल मैदान में समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे।2027 विधानसभा चुनाव में सपा से दावेदारी कर रहे डॉ.अजय पासी की ओर से आयोजित सम्मेलन में आयोजकों ने कई हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया।भीड़ को लेकर कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सियासी चर्चा तेज रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे।अध्यक्षता जगदीशपुर विधानसभा अध्यक्ष सोनू अंसारी ने की।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,गांव-गांव जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।डॉ.अजय पासी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को उनके समर्थकों ने क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता के प्रदर्शन के तौर पर पेश किया।मंच से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों,संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे।सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव,डॉ.अजय पासी,पार्टी के संस्थापक सदस्य अजय सिंह,पासी समाज के जिलाध्यक्ष श्रीपाल पासी और जिला महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।सम्मेलन के दौरान समर्थकों के बीच डॉ.अजय पासी को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी सुनाई दी।समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व से उनकी दावेदारी पर विचार करने की मांग रखी।सम्मेलन में जुटी भीड़ और मंच से दिए गए चुनावी संदेश से जगदीशपुर क्षेत्र में सपा की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई।पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।इस मौके पर बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव, जगदीशपुर ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शुक्ला,शुकुल बाजार ब्लॉक अध्यक्ष राम धीरज यादव,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुनील शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।