
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक और उसके दो दोस्तों को परिजनों ने पकड़ लिया। घटना 19 जून की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिवार वालों ने तीनों को घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में पकड़कर जमकर पीटा।जानकारी के अनुसार, युवक महफूज अपने दो दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचा था। पकड़े जाने पर उसने दोस्तों को बचाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उन्हें भी पकड़ लिया और जमीन पर बैठाकर पिटाई की।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तीनों युवक जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं और परिवार वालों से माफी मांग रहे हैं।नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर मोतीगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मोतीगंज थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के साथ आए दोनों दोस्तों को छोड़ दिया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई थी। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।