news-details

मायावती के नेतृत्व में अम्बेडकरनगर को मिली नई पहचान का दावा

You can share this post!

2027 में बसपा सरकार बनाने की तैयारी में जुटी जनता: विश्व नाथ पाल


संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़  अम्बेडकर नगर/अमेठी।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ ने गुरुवार को आलापुर विधानसभा में बसपा की ओर से गठित ढोलबजवा सेक्टर में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश का संचार करते हुए अम्बेडकर नगर जिले की सभी सीटों को जीतकर पहले की तरह अम्बेडकरनगर जिले को बसपा का गढ़ बनाने के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि अम्बेडकरनगर के विकास में बहन मायावती जी और बसपा का सबसे बड़ा योगदान है। समीक्षा में अमेठी के वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।समीक्षा बैठक को मंडल प्रभारी प्रदीप भारती, जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, प्रभारी श्रीमती के डी गौतम आदि ने भी सम्बोधित किया।समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता विनय पाठक के यहां आयोजित भंडारे में शामिल हुए और सर्वसमाज के लोगों सेमुलाकात करते हुए अच्छे दिन लाने के लिए 2027में पांचवीं बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में छः राष्ट्रीय पार्टियां हैं। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं। मान्यवर कांशीराम साहब के कथन की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस नागनाथ है, भाजपा सांपनाथ है। समाजवादी पार्टी कोई दल नहीं परिवार डेवलपमेंट एलांइस है।सपा ने बहुजन महापुरुषों को सबसे अधिक अपमान किया और एस सी/एस टी के आरक्षण को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सपा में शामिल होकर राजनीति करने वाले नेताओं को स्वार्थी,मिशन विरोधी और धोखेबाज बताया। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुए 2027मे अपने अपने बूथों पर बसपा की जीत सुनिश्चित करने का  संदेश दिया। उन्होंनेकहा कि कुछ विरोधी लोग नीले रंग को लेकर मतदाताओं को गुमराह करने और भाजपा, कांग्रेस, सपा के इशारे पर वोट खराब करने की असफल कोशिश कर रहे हैं ऐसे में जिस नीले झंडे में हाथी है,वहीं सर्वसमाज का साथी है ---यह नारा , जयभीम की तरह गांव गांव गूंजना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का पीडीए परिवार दल एलाइंस है,यह पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा देकर ऐनकेन प्रकारेण सत्ता तक पहुंचने के लिए बनाया गया है। अखिलेश यादव इसकी परिभाषा बदलते रहते हैं।जब मौका मिला तो उन्होंने भाजपा के राज्य सभा सांसद के बेटे को राज्य सभा भेज दिया, इन्हें उत्तर प्रदेश में अपने चाचा के अलावा और कोई बैकवर्ड, दलित, मुस्लिम नहीं मिला।



कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ रही
सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ देखी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सभा के चुनाव का उदाहरण देते हुए सपा को भाजपा की बी टीम साबित किया और कहा कि मुस्लिम समाज सहित सर्वसमाज की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए बहन मायावती जी ने जितने काम किए हैं किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया।बैठक और टांडा में बसपा नेता विनय कश्यप के यहां श्रीमद्भागवत कथा में  अमेठी से जितेन्द्र कुमार मिश्र, ब्राह्मण समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के संयोजक संतोष दुबे, भीमराव बौद्ध भी मौजूद रहे।विनय पाठक ने अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों को सम्मानित किया।