
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए गए।कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अमेठी श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में 20 महिला पुलिसकर्मियों के साथ छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और अन्य विभागों की महिलाएं शामिल रहीं।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।