
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भेटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा को ज्ञापन सौंपा। आशा संगिनी सावित्री शुक्ला ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार और संगिनियों का 24 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की। भगवती तिवारी ने स्थायी या संविदा कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये और पेंशन देने की मांग उठाई। अन्य मांगों में 30 दिन का भुगतान, स्मार्टफोन, इंटरनेट, स्कूटी-साइकिल, आयुष्मान कार्ड और ईपीएफ-ईएसआई का लाभ शामिल है। मांगें पूरी न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई।