news-details

मुफ्त राशन के लिए मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं: जिला पूर्ति अधिकारी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने स्पष्ट किया कि मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए राशनकार्ड धारकों को मोबाइल फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। आधार प्रमाणीकरण के कई विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीन से आधार प्रमाणीकरण कराकर राशन दिया जाता है। बायोमेट्रिक मिलान असफल होने पर दोबारा प्रयास, आइरिस स्कैन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवार के अन्य सदस्य के माध्यम से राशन प्राप्त किया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी से राशन वितरण की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला पूर्ति अधिकारी ने लाभार्थियों से भ्रामक सूचनाओं से बचने और मोबाइल खरीदने को लेकर भ्रमित न होने की अपील की।