news-details

कई माह से मानदेय नहीं मिला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों का कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई के सात और हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के पांच कर्मचारियों को जून से भुगतान नहीं हुआ है। वहीं वन स्टॉप सेंटर के तीन कर्मचारियों का मानदेय अप्रैल से लंबित बताया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जून में सुल्तानपुर के जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा को अमेठी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। कर्मचारियों ने जल्द भुगतान और कार्यालय की नियमित निगरानी की मांग की है।