news-details

कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी बसपा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने 9 अक्टूबर को संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक के बाद पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में सेक्टर और बूथ स्तर की कमेटियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पार्टी की ओर से 9 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।समीक्षा बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अंबेडकर, पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर, सुशील कुमार मुन्ना, विनय कुमार कश्यप और शैलेंद्र कुमार समेत विभिन्न विधानसभाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर और बूथ कमेटियों के रजिस्टर तथा उपस्थिति की भी समीक्षा की। विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कांशीराम के सामाजिक और राजनीतिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके विचारों और मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।