news-details

किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी-सामान चोरी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार गौस मोहम्मद पुत्र फरीद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।रानीगंज-वारिसगंज मार्ग स्थित दुकान को गौस मोहम्मद ने 7 सितंबर की रात करीब नौ बजे बंद किया था। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई वस्तुएं गायब थीं।पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद, एक बोरी चीनी, आधी बोरी अरहर की दाल, सिगरेट के पैकेट और पांच किलो वाले तेल के 10 डिब्बे ले गए। उन्होंने चोरी से 40 से 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद चोरी की वास्तविक रकम और नुकसान का पता चलेगा।