
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अमेठी जनपद के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 14 अक्टूबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या को भेज दी गई है। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में आदर्श कुमार (पिता बृजेश कुमार), देव कसौधन (पिता जगदीश कसौधन), संजुय सिंह (पिता अभय प्रताप सिंह), अनुराग यादव (पिता घनश्याम यादव), सचिन सिंह (पिता मलिक बहादुर सिंह), विवेक यादव (पिता विजय बहादुर यादव), निखिल जायसवाल (पिता राम प्रकाश जायसवाल), प्रदीप कश्यप (पिता गोविन्द कश्यप), विवेक चौहान (पिता राम बरन चौहान) तथा अनमोल गुप्ता (पिता रामराज गुप्ता) शामिल हैं। जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस चयन से जनपद में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और प्रदेश स्तर पर अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।