news-details

काली पट्टी बाँधकर किया शिक्षण कार्य, न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च शिक्षक दंपति हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की माँग तेज

You can share this post!

 

 

सुल्तानपुर। 

 

स्वर्गीय मुकेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय विनीता सिंह के हत्याकांड में न्याय की माँग को लेकर शनिवार,  को जनपद सुल्तानपुर के शिक्षक समुदाय ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। जनपद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने अपने-अपने विद्यालयों में काली पट्टी बाँधकर शिक्षण कार्य किया तथा शाम 4:30 बजे तिकोनिया पार्क, सुल्तानपुर में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने इस जघन्य हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने, दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जोरदार माँग उठाई।वहीं शिक्षक संघ ने कहा कि अब हम लोग चुप नहीं बैठेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखा जाऐगा। शिक्षकों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है कि पुलिस द्वारा लिखित रूप से दी गई 48 घंटे की समय-सीमा बीत जाने के बावजूद हत्याकांड का खुलासा नहीं किया। शिक्षकों ने प्रशासन से माँग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच में तेजी लाई जाए, घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करे तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे शिक्षकों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और हत्याकांड का संतोषजनक खुलासा नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।और कहा कि यदि कातिलों का खुलासा और कठोर कार्रवाई नहीं होती तो हम सब मिलकर पूरे जनपद में विद्यालयो में ताला बन्दी करेंगे शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश सिंह एवं स्वर्गीय विनीता सिंह के परिवार को न्याय दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी निर्दोष परिवार के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच और प्रभावी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

 इस अवसर पर मांडलिक मंत्री शमीम अहम्मद, प्रांतीय मंत्री रमेश तिवारी,जिला अध्यक्ष क्रमश: दिनेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा,राशैसं अशोक सिंह ,संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, अवनीद्र सिंह,डॉ.अरविंद सिंह,डॉ.गायत्री वर्मा, मनोज सिंह, आशुतोष यादव बृजेश पांडे, प्रदेश मंत्री , महिला जिला उपाध्यक्ष अल्का सिंह,अर्चना,भावना,अर्चना,राधेश्याम, रणवीर सिंह, रणधीर सिंह, डॉ.विनय प्रजापति, मोहम्मद हबीब, सीमा सिंह,जिला मंत्री राम,बृजेश पांडे, राजू मिश्रा, आशीष,कलहूपाल,सिंह,राहुल तिवारी, निजाम खान,मनोज आदि मौजूद रहे।