
सुल्तानपुर। दुबेपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार एक घंटे हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मौसम की इस बारिश से काफी राहत मिली है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को बारिश का फायदा मिलने की उम्मीद है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की फसल को सिंचाई की आवश्यकता कम होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद किसान खेतों की ओर निकल पड़े और फसलों का जायजा लिया।