news-details

जब्त वाहन जर्जर, सालों से नहीं हुई नीलामी!

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। कोतवाली के बाहर लंबे समय से खड़े जब्त और सीज किए गए वाहन अब जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। इनमें ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल शामिल हैं। खुले में खड़े रहने से वाहनों की हालत लगातार खराब हो रही है। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से इनकी नीलामी नहीं हुई है। समय पर नीलामी न होने से वाहनों की कीमत घट रही है और सरकारी राजस्व को नुकसान होने की आशंका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।