
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) प्रशासन आरसी भारतीय को व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि 20 हजार रुपये का ई-रिक्शा चालान किए जाने से नाराज होकर शाहनवाज खान ने धमकी भरा संदेश भेजा था।पुलिस के अनुसार, चालान के बाद शाहनवाज खान अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने एआरटीओ समेत कई अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबर अपने फोन में सेव किए और पाया कि वे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं। 24 जून की रात उसने इसी ग्रुप में एआरटीओ को जान से मारने की धमकी वाला संदेश पोस्ट कर दिया।धमकी मिलने के बाद एआरटीओ आरसी भारतीय ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार शाम आरोपी शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि ई-रिक्शा का चालान नियमों के उल्लंघन के कारण किया गया था। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत कराया जा सकता है, लेकिन सरकारी अधिकारी को धमकी देना गंभीर अपराध है। उन्होंने मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।