
भेंटुआ।शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में प्रधानाध्यापक अमर बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कियाकार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक हेमचंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार यादव, मोहम्मद खुर्शीद, सोनी सिंह ललित कुमार आदि मौजूद रहे।