news-details

छात्रवृत्ति आवेदन व सत्यापन का शेड्यूल जारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़   अमेठी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन और अग्रसारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों का मास्टर डाटा 22 जुलाई से 5 अगस्त तक तैयार किया जाएगा, जबकि सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा। नवीनीकरण (Renewal) श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 25 अगस्त तक चलेगी। वहीं नवीन (Fresh) अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं और शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।