
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा का चार दिवसीय अमेठी प्रवास कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। सांसद किशोरी लाल शर्मा 27जून को सुल्तानपुर में दिशा की बैठक में भी शामिल होंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा चार दिवसीय अमेठी और रायबरेली के दौरे पर आ रहें हैं। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं विकास संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए आमजन से निरंतर संवाद करेंगे। 27 जून, शनिवार को वे सुल्तानपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होकर क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वे क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए अमेठी की सम्मानित जनता से सीधे मिलेंगे और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।माननीय सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी का निरंतर क्षेत्र में रहकर जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी सेवा भावना का परिचायक है। वे गांधी परिवार की जनसेवा, विश्वास और समर्पण की परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनका उद्देश्य अमेठी के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रत्येक नागरिक से सतत संवाद स्थापित कर क्षेत्र की प्रगति को नई गति प्रदान करना है।
