
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुसाफिरखाना। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान सुदामापुर निवासी अंकित कुमार ओझा (24) को पकड़ा गया। तलाशी में रियलमी के दो, ओपो का एक मोबाइल और आधार कार्ड मिला। पूछताछ में आरोपी ने इन्हें गांव के बलराम यादव के घर से चोरी करना बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।